8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नई राष्ट्रपति को हटाकर खुद वेनेजुएला के प्रेसिडेंट बने ट्रंप? शेयर की दुनिया भर में बवाल मचाने वाली तस्वीर

डोनाल्ड ट्रंप ने एक एडिटेड विकिपीडिया पेज की फोटो शेयर की, जिसमें उन्हें वेनेजुएला का राष्ट्रपति दिखाया गया है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Mukul Kumar

Jan 12, 2026

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप। (फोटो- IANS)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक फोटो शेयर की है जिसमें उन्हें 'वेनेजुएला का कार्यवाहक राष्ट्रपति' दिखाया गया है।

यह फोटो एक एडिटेड विकिपीडिया पेज की लग रही थी, जिसमें ट्रंप को जनवरी 2026 तक 'वेनेजुएला के मौजूदा राष्ट्रपति' के तौर पर दिखाया गया है।

इसमें उनके असली आधिकारिक पदों अमेरिका के 45वें और 47वें राष्ट्रपति का भी जिक्र है। यह तस्वीर ट्रंप की उन टिप्पणियों के बाद आई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि अमेरिका वेनेजुएला की नई राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज के साथ मिलकर बहुत अच्छे से काम कर रहा है।

ट्रंप ने वेनेजुएला के साथ अपने संबंधों पर क्या कहा था?

इसके साथ ट्रंप ने वेनेजुएला के साथ बेहतर होते संबंधों के संकेत के तौर पर तेल शिपमेंट और चल रही राजनयिक बातचीत का भी जिक्र किया था।

उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा था- वेनेजुएला में सब कुछ बहुत अच्छा चल रहा है। हम नेतृत्व के साथ बहुत अच्छे से काम कर रहे हैं और हम देखेंगे कि यह सब कैसे होता है।

इसके अलावा, ट्रंप ने यह भी खुलासा करते हुए बताया कि वेनेजुएला की नई राष्ट्रपति ने उनसे पूछा, क्या आप 50 मिलियन बैरल तेल ले सकते हैं? तो मैंने कहा- हां हम ले सकते हैं।

क्या रोड्रिग्ज से मिलेंगे ट्रंप?

जब उनसे पूछा गया कि क्या वह वेनेजुएला की नई कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज से मिलने की योजना बना रहे हैं, तो ट्रंप ने कहा- किसी समय मैं मिलूंगा। वह फिलहाल अपने देश के लिए बहुत अच्छा कर रही हैं।

निकोलस मादुरो को अमेरिका ने कैसे किया गिरफ्तार?

अमेरिका ने हाल ही में वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को एक गुप्त सैन्य अभियान में गिरफ्तार किया। जिसे 'ऑपरेशन एब्सोल मचाबिल' कहा गया था। इस अभियान में मादुरो को उनके घर से गिरफ्तार किया गया, जहां उन्हें बेडरूम से घसीटकर बाहर निकाला गया था।

इस अभियान में 150 से अधिक एयरक्राफ्ट शामिल थे। CIA ने मादुरो की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए एक गुप्त सूत्र का इस्तेमाल किया, जिसने उनकी सटीक लोकेशन बताई।

मादुरो पर ड्रग तस्करी, हथियार तस्करी और आतंकवाद के आरोप हैं और उन्हें न्यूयॉर्क के एक डिटेंशन सेंटर में रखा गया है।
मादुरो के बाद डेल्सी रोड्रिग्ज को वेनेजुएला की नई कार्यवाहक राष्ट्रपति बनाया गया है।

#USStrikesVenezuelaमें अब तक