
डेल्सी रॉड्रिगेज और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप। (फोटो- ANI)
वेनेजुएला की नई राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज अमेरिका के आगे कमजोर पड़ गईं हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ताजा बयान से यह संकेत मिल रहे हैं। पद संभालते ही रोड्रिग्ज ने कहा था कि वह अमेरिकी के दबाव में आकर नहीं बल्कि मिलकर काम करना चाहती हैं।
हाल ही में ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें उन्होंने खुद को वेनेजुएला का अंतरिम राष्ट्रपति घोषित किया था। इसके बाद, उन्होंने दावा किया कि वेनेजुएला उन्होंने हर रोज तेल देने को तैयार है।
अब ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका वेनेजुएला के अधिकारियों के साथ बहुत अच्छे से काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि वेनेजुएला अमेरिकी रिफाइनरियों को लाखों बैरल तेल भेजने की तैयारी कर रहा है।
ट्रंप ने जोर देकर कहा कि उनका वेनेजुएला की सरकार से समझौता हो गया है। जिसके तहत बड़ी मात्रा में वेनेजुएला का तेल अमेरिका पहुंच रहा है।
डेट्रॉइट इकोनॉमिक क्लब में बोलते हुए ट्रंप ने कहा- मैं वेनेजुएला का सबसे बड़ा फैन हूं। हम उनके साथ काम कर रहे हैं। वे बहुत ऊंचे स्तर से गिरकर आपदा की स्थिति में आ गए थे।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने बताया कि वेनेजुएला ने अमेरिका को तेल की सप्लाई शुरू कर दी है। ट्रंप ने कहा कि इस व्यवस्था का ग्लोबल एनर्जी मार्केट पर सीधा असर पड़ेगा। ट्रंप ने कहा कि सप्लाई बढ़ने से कीमतें कम होंगी।
ट्रंप ने कहा- हम वेनेजुएला की अर्थव्यवस्था को वापस पटरी पर ला रहे हैं। हम वेनेजुएला और अपने देश के लिए बहुत अच्छा करेंगे। हम लाखों-लाखों बैरल तेल ले रहे हैं और अब वे शुरू में रोजाना 50 मिलियन बैरल तेल भेज रहे हैं, जिसकी कीमत 5 बिलियन डॉलर से ज्यादा है। हम तेल की कीमतें और भी कम करेंगे।
अपने मिलिट्री एक्शन की सफलता बताते हुए ट्रंप ने आगे कहा- यह एक अविश्वसनीय एहसास है। जीतना एक अच्छी बात है। ट्रंप की ये टिप्पणियां 3 जनवरी को अमेरिका द्वारा वेनेजुएला में मिलिट्री एक्शन शुरू करने और वेनेजुएला के तत्कालीन राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़ने के बाद आईं।
इससे पहले रविवार को ट्रंप ने वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज से भी बात की और कहा- वह बहुत अच्छी हैं। डेल्सी ने हमसे (ट्रंप) पूछा कि क्या आप 50 मिलियन बैरल तेल ले सकते हैं, तो मैंने कहा हां, बिल्कुल ले सकते हैं।
Published on:
14 Jan 2026 07:25 am
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
